लॉकडाउन के दौरान राशन

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान राशन दुकानों को छूट मिलेंगी, ताकि लोग 1 माह का राशन ले सकेंगे। दुकानों के संचालक को यह छूट दी जाएगी। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने ऐसा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि टोकन सिस्टम के आधार पर राशन दिया जाएगा।

मंत्री अमरजीत भगत का बयान है कि राशन के लिए किसी को भी परेशानी ना हो इसलिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा है कि राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क आदि नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना न दुकान संचालक राशन बेच सकेंगे, ना ही आम नागरिक राशन खरीद सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।