छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह तक बढ़ सकता है LockDown! ऑनलाइन डिलीवरी को मिल सकती है छूट

रायपुर। कोरोना संक्रमण क बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मई के पहले सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। जानकारी है कि अलग-अलग जिलों में लागू LockDown को 5 मई तक बढ़ाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने राज्य में संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए तीन हफ्तों तक LockDown आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने कलेक्टरों को यह अधिकार दिया है कि अपने जिलों में संक्रमण दर देखते हुए लाॅकडाउन 5 मई तक आगे बढ़ा सकते हैं। राज्य में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। शहरी इलाकों से लेकर गांवों तक इसकी भीषण चपेट में हैं, लिहाजा हालात सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा। केंद्र सरकार के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी राज्य में बढ़ते संक्रमण दर पर चिता जाहिर की गई। बताते हैं कि इस दौरान ही केंद्र ने आंकड़ों के आधार पर संक्रमण चेन तोड़ने LockDown आगे बढ़ाये जाने का सुझाव दिया।

मिल सकती है कुछ राहत

संकेतों के तहत 5 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाए जाने के हालात में जिला कलेक्टरों को कुछ राहत दिए जाने का आदेश है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी इस दौरान जारी रखी जा सकती है। वहीं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कामर्स के जरिए डिलीवरी में छूट दी जा सकती है। लेकिन दुकानें खोले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।