Congress
Congress

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने अधिकतर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति के बाद माना जा रहा है कि बस्तर संसदीय क्षेत्र से उतरेंगे। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने कोरबा से ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया, सरगुजा से शशि सिंह, बिलासपुर से विष्णु यादव, महासमुंद से पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के नाम पर सहमति बनने की खबर है। 11 सीटों में 7 सीटों पर नाम तय बताए जा रहे हैं। रायपुर सहित अन्य चार सीटों पर दो से तीन नामों का पैनल रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में पीसीसी के दावेदारों के नामों को शार्ट लिस्टिंग करने के बाद कई नामों को हरी झंडी दे दी गई। सीईसी के बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद 8 मार्च तक नाम घोषित किए जाने की संभावना है। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बैठक में मौजूद थे।

See also  बस्तर से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, दंतेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद पहुंचे निर्वाचन कार्यालय

संभावित नाम

बिलासपुर – कांग्रेस नेता विष्णु यादव
महासमुंद – पूर्व विधायक धनेंद्र साहू
जांजगीर- पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया
कोरबा – सांसद ज्योत्सना महंत
बस्तर – पीसीसी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज
सरगुजा – शशि सिंह
रायगढ़ – विधायक लालजीत सिंह

यहां बना पैनल

राजनांदगांव – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक छन्नी साहू
दुर्ग – पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू
रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे
कांकेर – बीरेश ठाकुर, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।