19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 07 मई को अवकाश रहेगा

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन अवकाश की घोषणा सामान्य प्रशासन विभाग ने कर दिया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए राज्य शासन ने छुट्टी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक प्रदेश में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 07 मई को अवकाश रहेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरण में मतदान होना है। जिसमें 19 अप्रैल को बस्तर, 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और 07 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में वोट डाले जाएंगे. जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।

देखिए आदेश कॉपी-

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  CG News: राजधानी में दही हांडी की धूम, गुढ़ियारी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय