रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के साथ ही पुराने मंत्रियों ने बंगले खाली कर दिए हैं। इसी बीच एक सरकारी बंगले में लूट जैसा मंजर दिखाई दिया। बंगले का हर कीमती सामान गायब है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को आवंटित बंगले से सामान गायब मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जब बंगले का निरीक्षण किया तब जाकर इसका खुलासा हुआ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं।

श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं…जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब हैं, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा। मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामान की रिकवरी भी की जाएगी।

See also  Central GST Raid : गोलबाजार के होलसेल कास्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की दबिश, 3 गाड़ियों में पहुंचे अफसर

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई है। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उन्होंने इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि जो बंगला उन्हें मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच होगी और जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी।

इस मामले में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का कहना है कि ये उनकी नीजि संपत्ति थी। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में इस तरह का बयान देने से पहले मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को मुझसे बात करनी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।