LPG gas price hike: एलपीजी सिलेंडर 250 रुपए महंगा हुआ, 19 KG का सिलेंडर अब रुपए में मिलेगा
LPG gas price hike: एलपीजी सिलेंडर 250 रुपए महंगा हुआ, 19 KG का सिलेंडर अब रुपए में मिलेगा

नई दिल्ली। Inflation नए वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर LPG gas price hike के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है।

शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ है। 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रुपए होगी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है।

See also  कांग्रेस ने की रिकेश सेन के वीडियो की ईडी से जांच की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।