टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना एक बार फिर लापरवाही के कारण विवादों में आ गई है। बस्तर से सरगुजा तक इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। जहां एक ओर बस्तर में सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठाया गया, वहीं सरगुजा में 41 वर्षीय हितग्राही को योजना के तहत 1000 रुपये की जगह महज 500 रुपये दिए जा रहे हैं।

जानें क्या है ताजा मामला?

सरगुजा की हेमा कंसारी, जिनकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग ने वृद्धा मानते हुए महतारी वंदन योजना के तहत केवल 500 रुपये दिए। विभाग का कहना है कि हेमा को वृद्धा पेंशन दी जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार वृद्धा पेंशन केवल 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाती है। हेमा ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

See also  Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 29वीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में पहुंचे 626 करोड़

बस्तर में सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा

इससे पहले बस्तर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां सनी लियोनी के नाम पर फर्जी खाता बनाकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया गया। खास बात यह थी कि खाते में सनी लियोनी के पति का नाम जॉनी सिंस दर्ज किया गया था। मामले के उजागर होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के कारण सरकार की देशभर में आलोचना हुई।

महिला एवं बाल विकास मंत्री के इलाके में लापरवाही

सरगुजा का यह मामला महिला एवं बाल विकास मंत्री के क्षेत्र का है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एडिशनल कलेक्टर ने कहा है कि उन्हें हाल ही में इस मामले की जानकारी मिली है और इसे जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।