रायपुर। कलकत्ता से रायपुर आ रही ट्रेन बड़े हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन में सफर कर रहे 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

कलकत्ता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के S-6 कोच समेत 2 से 3 डिब्बों पर बिजली का खंबा गिर गया। इस हादसे में ट्रेन में सवार 1 मासूम समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना की जैनकारी मिलते ही GRP, RPF समेत रेलवे के चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसी के साथ ही रेलवे के अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।

See also  कलेपाल में हुई पहली बार वोटिंग, भारी मात्रा में फोर्स तैनात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।