रायगढ़ : जिले के खरसिया से लगे ग्राम सेन्द्रीपाली और चपले के बीच में आज दोपहर करीब 03:30 बजे टॉवर शिफ्टिंग का काम करते समय बड़ी दुर्घटना हो गई है। हादसे में 4 मजदूरों की मौत और एक दर्जन मजदूर घायल होने की खबर है। दरअसल कम्पनी के द्वारा पुराने टॉवर को काटकर गिराया जा रहा था। इसी दौरान टॉवर हाइ टेंशन तार के सम्पर्क में आ गया और करेंट प्रवाहित होने से काम कर रहे मजदूरों को बहुत जोरदार झटका लगा जिससे 4 मजदूरो की मौत हो गई और लगभग 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं।

घटना के विषय में विद्युत विभाग ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद विभाग की तरफ से एक टीम वहाँ भेजी गई है। टॉवर शिफ्टिंग का काम एक निजी ठेका की कम्पनी कर रही थी और उसी कम्पनी के मजदूरों के साथ ये घटना घटी है। घायल मजदूरों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रभावित मजदूर ग्राम गोविंद जिला हजारीबाग झारखंड के बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों में गोविंद भुइयां, गोविंद पंडित, सुरेश रविदास, ईश्वरी धूरि, खेम लाल महतो, नेमचंद महतो के नाम शामिल हैं।

See also  BIG BREAKING : दिल्ली में भी मिला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज, देश का पाँचवा मामला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।