छत्तीसगढ़। सरगुजा के मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक कोयला लोड हॉपर और 150 फीट लंबी बेल्ट गिर जाने से 7-8 मजदूर दब गए। इस दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित प्लांट में रविवार सुबह करीब 11 बजे, प्लांट में काम के दौरान कोयले से लोड किया गया हॉपर और उसके साथ की बेल्ट अचानक गिर गई। यह हॉपर, जिसे पहले भूसा लोड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिसे कोयला लोड करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। हादसे के वक्त मजदूर उस क्षेत्र में काम कर रहे थे और भारी मलबे के नीचे दब गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। बचाव कार्य के लिए हाइड्रा और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। कुछ मजदूरों को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान दो और मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूरों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

See also  बस्तर ओलिंपिक 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश

हॉपर की ओवरलोडिंग के कारण हादसा

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हॉपर को पहले भूसा लोड करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसका उपयोग बॉयलर चलाने के लिए किया जाता था। 1 सितंबर से इसमें कोयला भरना शुरू किया गया था, जिसके कारण हॉपर ओवरलोड हो गया। जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और प्लांट की रखरखाव की प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।