रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेंट पॉल स्कूल के पास उस विवादित ढांचे पर बुलडोजर चल गया, जिसे लेकर महीनों से हंगामा मचा था। देखते ही देखते प्रशासन की मशीनों ने अवैध निर्माण को मलबे में बदल दिया।

मंगलवार की सुबह होते ही अमला दलबल के साथ मौके पर पहुंच गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया था। पुलिस ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दी थीं। किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया गया। अपर कलेक्टर से लेकर नगर निगम के बड़े अधिकारी मौके पर खुद मौजूद रहे। कार्रवाई इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

क्या था असल विवाद?

इस निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और कई संगठनों में लंबे समय से विवाद था। आरोप था कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च का निर्माण किया जा रहा है। मामला काफी तूल पकड़ चुका था। आए दिन इसको लेकर ज्ञापन और प्रदर्शन हो रहे थे।

See also  शहरी मतदाताओं ने फिर कांग्रेस पर जताया भरोसा, मिला ऐतिहासिक जनादेश : सीएम बघेल

नगर निगम और प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो ये पूरी जमीन विवाद की जड़ थी। लीज की मियाद कब की खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद यहां निर्माण जारी था। प्रशासन ने इसी को आधार बनाया और बिना किसी ढिलाई के जेसीबी चलवा दी। अधिकारियों का साफ कहना है कि नियम से ऊपर कोई नहीं है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।