रायपुर। जगदलपुर से कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैंदू, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रभारी महामंत्री संगठन के साथ कार्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की नई टीम बनाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की टीम में चुनावी समर को देखते हुए 9 नए नेताओं को टीम में जगह दी गई। इसमें दीपक बैज के करीबी मलकीत सिंह गैंदू को प्रभारी संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के साथ आज प्रदेश कांग्रेस ने आदेश जारी करते हुए उन्हें अतिरिक्त नई जिम्मेदारी दी है।

See also  राजभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।