रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। 2018 बैच के IAS संबित मिश्रा को जिला पंचायत सीईओ जशपुर से कोरबा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

वहीं 2019 बैच के अमित कुमार को राजनांदगांव जिला पंचायत CEO से बिलासपुर नगर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार को अंबिकापुर निगम कमिश्नर से जिला पंचायत सीईओ जशपुर बनाया गया है।

वहीं हेमंत रमेश नंदनवार को को सहायक कलेक्टर महासमुंद से जिला पंचायत सीईओ बीजापुर बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की सुरुचि सिंह को राजनांदगांव का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। 2020 बैच की आईएएस रोमा श्रीवास्तव को एसडीएम बलौदाबाजार से जिला पंचायत सीईओ धमतरी बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की आकांक्षा खलको को एसडीएम मुंगेली से नारायणपुर का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सीएम भूपेश बघेल होंगे दिल्ली रवाना, करेंगे आलाकमान से मुलाकात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।