रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दोनों ही बड़ी पार्टियां समय से पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पहले बाजी मारते हुए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट कांग्रेस से पहले जारी कर सबको चौका दिया।

ऐसे में कांग्रेसी खेमें में भी टिकट का जोड़तोड़ तेजी से जारी है। सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि रक्षाबंधन के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है।

बता दें कि 2 सितंबर को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा है। 3 सितंबर को 3-3 नामों का पैनल बन जाएगा। 4 और 5 सितंबर को अजय माकन की मौजूदगी में छानबीन समिति नामों पर चर्चा करेगी। हालांकि अंदर खेमे से खबर आ रही है कि नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। सूत्रों से ऐसी भी खबरें है कि कांग्रेस पार्टी किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहती है ऐसे में कई पुराने चेहरों को रिपीट किया जा सकता है।

वहीं खबर यह भी आ रही है कि कांग्रेस बस्तर के 12 विधायकों में से 3 के टिकट काट सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के 45 नामों का ऐलान हो सकता है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही 21 में से 16 नए प्रत्याशियों को मौका देकर देकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि इस बार पार्टी नए चेहरों पर दांव खेलना चाहती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।