टीआरपी डेस्क। नक्सलियों द्वारा बैंकों में दो हजार रुपए के नोट खपाने का मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से 2000 रुपए के नोट खपाने आए नक्सलियों के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2000 रुपए के नोटों के साथ 60 हजार रुपए जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नागुल सत्य नारायण आवापल्ली सहकारी बैक में दो हजार रुपए के नोट जमा करने के फिराक में था। पुलिस ने नागुल सत्य नारायण के खिलाफ थाना बासागुड़ा में छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।