रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आईएएस कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आप सभी अपनी-अपनी जगहों पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। योजनाएं सभी अच्छी होती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से होना चाहिए। लोगों को विश्वास में लेकर कोई भी कार्य किया जा सकता है, विकास योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए लोगों का विश्वास जीतना बहुत जरूरी है। यदि आप नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे। छत्तीगसढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। उन्हें थोड़ा सा मार्गदर्शन देने पर वे बहुत जल्दी सीख जाते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव अपने आप में गणराज्य है। उन्हें विश्वास में लेकर काम कीजिए, लोग आपका साथ देंगे।

गांव बनें उत्पादन का केन्द्र

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि आप गांव में सारी सुविधाएं दीजिये ताकि वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और वहीं रोजगार का सृजन हो सके। गांव उत्पादन का केंद्र बनें और शहर विक्रय का केंद्र बनें। मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्मित उत्पादों की अच्छी मार्केटिंग पर जोर देते हुए छत्तीसगढ़ में प्रचलित एक कहावत का उदाहरण देते हुए बताया कि “बोलइया के जिल्लो बेचा जाथे, अउ नई बोलइया के चना घलो नई बेचाये” अर्थात जिन्हें व्यवसाय की कला आती है उनका छोटा सा सामान भी बिक जाता है और जो इस कला से अनभिज्ञ हैं वे अपना कीमती सामान भी नहीं बेच पाते हैं। इतना उत्पादन करें जिसे आसानी से बेचा जा सके।

See also  President Murmu Bastar Visit: 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरा की तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए VVIP से लेकर आम नागरिक किस रूट से आएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर