रायपुर। रेलवे स्टेशन में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कैंटीन सहित 2 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची GRP और RPF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर देवभोग के मिल्क पार्लर और उसके बगल में स्थित एक कैंटीन में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बढ़ती देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक ट्रेन भी खड़ी थी।

लोगों ने इस घटना की जानकारी रेलवे प्रबंधन और फायर ब्रिगेड को भी दी, लेकिन वो काफी देर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद GRP और RPF के जवानों ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। हादसे से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।