रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जहां पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा, वहीं राजधानी का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) 1 नवंबर को खुला रहेगा।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभाग, विशेषकर बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।