Weather Update
Weather Update

रायपुर : प्रदेश में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है । जहां अप्रैल में पूरा महीना बरसात के साथ गुजरा है वही मई महीने की शुरुआत से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, आज सोमवार को रायपुर का मौसम में बदलाव की संभावना है। हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि तापमान में इसका कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

बता दें रविवार को प्रदेश के मुंगेली का तापमान सर्वाधिक 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 24 घंटों में प्रदेशभर के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हाे सकती है, जबकि दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ऐसा रहेगा तापमान

शहर-अधिकतम-न्यूनतम

रायपुर-42.0-26.2

बिलासपुर-41.4-25.०

अंबिकापुर-40.0-21.3

जगदलपुर-40.2-21.6

दुर्ग-42.4-21.6

राजनांदगांव-42.0-22.3