nagar nigam raipur

रायपुर। नगर निगम में आज एमआईसी की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि MIC कक्ष में यह बैठक दोपहर एक बजे होनी है। इस बैठक में आय के स्त्रोत बढ़ाने 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने पर चर्चा की जानी है।

बैठक में ईदगाहभाठा हिंद स्पोर्टिंग मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण के लिए 25 करोड़, मालवीय रोड के पुराने निगम कार्यालय में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 60 करोड़, निमोरा में कार एसटीपी निर्माण कार्य के लिए 40 करोड़, भैंसस्थान में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये को लेकर बॉन्ड जारी किया जा सकता है।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त, वित्त के अलावा कार्यपालन अभियंता योजना शाखा को सदस्यों को नामांकित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बलौदाबाजार में लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल के बाहर, 5 दिन से दे रहे थे उग्र प्रदर्शन की चेतावनी, लेकिन आईजी-एसएसपी संभाल ही नहीं सके हालात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।