बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

किस्टाराम में सक्रिय मिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण, पूना नर्कोम अभियान से हुआ प्रभावित

किस्टाराम में सक्रिय मिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण, पूना नर्कोम अभियान से हुआ प्रभावित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पुनर्वास नीति पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले मिलिशिया सदस्य कोमरम राजेश उर्फ राजू ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के उप पुलिस अधीक्षक रजत नाग एवं असिस्टेन्ट कमाण्डेट 208 वाहिनी कोबरा के हेमन्त पलास के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

ये भी पढ़े - लकड़ी से AK-47 बनाया और खुद को नक्सली बता करने लगे लूटपाट, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित नक्सली राजेश उर्फ राजू नक्सली संगठन में संघम सदस्य के पर भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में मिलिशिया सदस्य के पद पर सक्रिय था। कोमरम राजेश थाना किस्टाराम क्षेत्र में हुए विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा था। अब उसे आत्मसमर्पण के बाद राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन