मैनपाट महोत्सव में शराब दुकान पर मंत्री अमरजीत भगत का बयान... यहां कोई सत्यानारायण कथा नहीं हो रही थी
मैनपाट महोत्सव में शराब दुकान पर मंत्री अमरजीत भगत का बयान... यहां कोई सत्यानारायण कथा नहीं हो रही थी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब मैनपाट महोत्सव पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गया है। महोत्सव के दौरान हुई शराबखोरी की घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्ष के हमले पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने मामले को लेकर सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ये छोटी-मोटी बात है। यहां लोग मौज मस्ती करने आते हैं। मैनपाट में सत्यनारायण की पूजा नहीं होती है, विपक्ष का आरोप बेबुनियाद है।

मैनपाट महोत्सव में काउंटर लगा कर शराब बिक्री के मसले को लेकर सियासती आरोप के निशाने पर आए मंत्री अमरजीत भगत ने आरोप का जवाब देते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस बार मैनपाट महोत्सव में महोत्सव स्थल के पास शराब के ओपन काउंटर लगे हुए थे। हालाँकि ज़िला प्रशासन ने इसे हटवा दिया, लेकिन हटाने के पहले तक यह मुद्दा बन गया। और मुद्दा आरोप की तरह तब्दील हुआ जिसके निशाने पर मंत्री अमरजीत भगत आ गए।

See also  प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर दौरा: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मंत्री अमरजीत भगत से सवाल हुआ कि मैनपाट महोत्सव में शराब के ओपन काउंटर कैसे लगे तो पहले उन्होंने कहा

मैनपाट महोत्सव में लोग आनंद करने आते है, आमोद प्रमोद होता है, जो लोग शराब कैसे पहुंचा कैसे बिक रहा था पर सवाल उठा रहे हैं, उनको पता होना चाहिए यहां कोई सत्यानारायण कथा नहीं हो रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।