रायपुर : राजधानी के नया रायपुर क्षेत्र में मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी ने भवन की 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार शाम 06:30 से 06:45 के बीच की बताई जा रही है। मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले में राखी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय के PHE विभाग में असीस्टेंट ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत 33 वर्षीय ओम प्रकाश खैरवार ने नया रायपुर सेक्टर 27 स्थित अपने निवास वाली बिल्डिंग के 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जाँच में यह मामला पति पत्नी के विवाद में जान देने का नज़र आता है। मामले में आगे की जाँच जारी है।

मंत्रालय कर्मचारी की आत्महत्या का दूसरा मामला

लगभग माह भर पहले 18 मार्च को ऐसी ही आत्महत्या का मामला नवा रायपुर में सामने आया था। इस मामले मे भी मृतक मंत्रालय के वन विभाग में काम करता था। वन विभाग के अरण्य भवन में काम करने वाले कर्मचारी शत्रुघ्न नेताम (45) की लाश मिली थी। शत्रुघ्न रायपुर के गुढ़ियारी का रहवासी था। और वह मंत्रालय में वाहन चालक था। जिसकी लाश डिपार्टमेंट बिल्डिंग की एक हॉल में पंखे से लटकी मिली थी। तब इस कांड के पीछे शादीशुदा शत्रुघ्न नेताम के किसी और लड़की से अफेयर की बात सामने आई थी।

See also  Kawardha Road Accident: कवर्धा रोड एक्सीडेंट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, 19 लोगों की गई थी जान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर