रायपुर। बीजापुर जिले में आदिवासी बालक छात्रावास में एक छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि बालक छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने लड़की के मार्कशीट अपने पास रख लिये थे। जिसे वापस मांगने छात्रा बालक छात्रावास पहुंची हुई थी।

इस दौरान दोनों के बीच मार्कशीट को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने छात्रा की पिटाई कर दी। घटना का विडियों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर ने छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से आज सस्पेंड कर दिया हैं।

मगर इस घटना ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने इस घटना का विडियों ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल कर सरकार पर हमला बोल दिया हैं।

See also  बड़ी खबरः कल जारी होंगे सीजी बोर्ड के परीक्षा परिणाम

बता दें कि नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट का मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। बीजापुर के आवापल्ली में संचालित प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले एक छात्र का क्षेत्र की ही एक नाबालिग लड़की से परिचय था। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। इसी दौरान लड़के ने लड़की के स्कूल के सारे मार्कशीट मांगकर अपने पास रख लिए थे।

जब छात्रा बालक छात्रावास पहुंच गयी। जहां उसने लड़के से अपना रिजल्ट मांगा, लेकिन लड़के ने रिजल्ट देने से इंकार कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच लड़के ने किशोरी को पिटना शुरू कर दिया और छात्रा के पेट पर लात मार दी। इस घटना के दौरान लड़की बेसूध होकर मौके पर ही गिर गयी। मारपीट की इस घटना का कुछ छात्रों ने वीडियो बना लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अग्निपथ योजना पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले "देश की सीमा और युवाओ के साथ हो रहा खिलवाड़"

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।