टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की नगर पालिका अकलतरा में गौण खनिज मद की राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सीएमओ, इंजीनियर सहित 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

2.13 करोड़ की अनियमितता का आरोप

नगर पालिका में गौण खनिज मद के 2 करोड़ 13 लाख रुपए की हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद यह मामला चर्चा में आया। विधायक राघवेंद्र सिंह ने इस घोटाले को विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जांच कर कार्रवाई की।

इस घोटाले के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

See also  शराब दुकानों को लेकर विरोध, 22 को आबकारी आयुक्त का घेराव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।