विधायक बृहस्पत सिंह और बैंककर्मियों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई... इस तरह हुआ मामले का पटाक्षेप

टीआरपी डेस्क। पिछले कुछ दिनों से जारी विधायक और बैंककर्मियों के बीच का विवाद आज खत्म हो गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे माफी मांगकर विवाद को वहीं समाप्त करने का फैसला लिया है। बता दें आज सर्किट हाउस में विधायक और बैंक कर्मचारियों को बुलाया गया था।

इस बैठक के दौरान दोनों ही पक्षों ने विवाद पर सुलह की इच्छा जतायी। विधायक बृहस्पत सिंह ने खेद जताया और अपने किये कृत्य को अनुचित बताया। विधायक ने माना कि गुस्से में आकर उन्होंने जो कदम उठाया था, वो उचित नहीं था। वहीं बैंक कर्मचारियों ने भी अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद मामला खत्म हो गया।

बता दें कि तीन दिन पहले विधायक बृहस्पत सिंह का बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारते वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के बाद बैंककर्मी और विधायक के बीच विवाद बढ़ गया। बैंककर्मियों ने जहां काम रोककर प्रदर्शन किया तो वहीं विधायक भी किसानों के साथ धरने पर बैठ गये। गुरुवार को विधायक ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। किसानों के साथ अहित होगा तो वो ऐसा कृत्य करने से पीछे नहीं हटेंगे।

हालांकि अपने किये कृत्य को दो दिन पहले तक उचित बताने वाले बृहस्पत सिंह का आज सुर बदल गया। विधायक बृहस्पत सिंह ने आज खेद जताया है और विधायक और पीड़ित बैंककर्मी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मामले का अंत कर दिया है। इस तरह इस विवाद का पटाक्षेप बलरामपुर सर्किट हाउस में हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।