रायपुर। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान रिटायर्ड आईएफएस एस एस डी बड़गैय्या, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थामा है।

जानकारी के मुताबिक वे भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इसी के साथ अब खबरें आ रही है कि विधायक धर्मजीत सिंह को लोरमी से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।