रायपुर। साय सरकार ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है, विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4- 7/2024/एक/6, दिनांक 19 सितम्बर, 2024 द्वारा गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 3-5/2023/1/एक, दिनांक 20 अगस्त 2025 द्वारा गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को मंत्री नियुक्त किया गया है।

अतः राज्य शासन एतद्वारा खुशवंत साहेब द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के फलस्वरूप अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक, विधानसभा क्षेत्र अहिवारा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करता है।

See also  बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और कार्रवाई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।