टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमले की जानकारी सामने आ रही है। उपद्रवी तत्वों ने मंच पर मौजूद विधायक पर पेट्रोल भरी बोतल फेंकी, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण बोतल साउंड सिस्टम ऑपरेटर युवक के सिर पर लगी। इस हमले में साउंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विधायक साहू सुरक्षित बच गए।

यह घटना बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में 23 दिसंबर की रात हुई। विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे और मंच पर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान, कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने मंच के पास से पेट्रोल से भरी बोतल फेंककर हमला किया। बोतल साउंड ऑपरेटर पवन मिर्चे के सिर पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  इंडिया गॉट टैलेंट के विजेताओं का सोशल मीडिया में छलका दर्द, सरकार से लगाई मदद की गुहार

स्वागत कार्यक्रम के बीच हुई वारदात

गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम चारभांठा में आयोजित समारोह में विधायक साहू लगभग रात 11 बजे पहुंचे थे। जैसे ही मंच पर स्वागत कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि हमला शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर किया गया था।

पेट्रोल भरी बोतल के हमले में साउंड ऑपरेटर पवन मिर्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। यह भी जांच की जा रही है कि इस हमले के पीछे किन कारणों या व्यक्तियों का हाथ हो सकता है।

इस हमले के बाद विधायक दीपेश साहू ने घटना पर चिंता जताई और कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

See also  यौन अपराधों के प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई के लिए सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का किया अनुरोध, CM ने लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।