रायपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र है। अंग्रेजी राज में जैसा था वैसा हाल आज दिखाई दे रहा है।

भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है। बता दें कि यह सारी बातें उन्होंने राहुल गांधी की संसद की सदस्य वापस लिए जाने के विरोध में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इसी के तहत राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नींव हिला दी है। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। अंग्रेजों के समय में आंदोलन हुए थे। आजादी के बाद भी आंदोलन हुए। आज फिर आंदोलन हो रहे हैं जीत हुई और आगे भी होगी। लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र : सदन में गूंजा राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा, जमकर हुआ हंगामा, कांग्रेसी विधायकों ने किया वॉकआउट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।