रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने 11 संयुक्त निदेशकों और 39 उपनिदेशकों के तबादले किए हैं। इस प्रक्रिया के तहत रायपुर जोनल ऑफिस में संयुक्त निदेशक के पद पर एएस मोहम्मद नयनार को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में अंचल में ईडी द्वारा शराब, कोयला और महादेव सट्टा घोटाले की जांच की जा रही है।

अब तक रायपुर कार्यालय में उपनिदेशक स्तर के अधिकारी ही पदस्थ थे। मोहम्मद नयनार की नियुक्ति से इस कार्यालय में उच्च स्तरीय जांच और संचालन में सुधार की उम्मीद है।

See also  सकते में सरकार: छत्तीसगढ़ में तबलीगी जमात के 32 सदस्य क्वारंटाइन और 69 सदस्य आइसोलेशन में