रायपुर। राजभवन में मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम द्वारा 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद महानदी भवन में अपना पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान उन्होंने विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ परिचयात्मक सौजन्य बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री मोहन मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित करना है। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।