टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अनियमित कर्मचारियों के लिए लगातार सरकार विचार कर रही है। पूरा डाटा हर विभागों से मंगाया गया है। अनियमित कर्मचारियों को लेकर सरकार गंभीर है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले अनियमित कर्मचारियों के लिए कोई ना कोई निर्णय ले लिया जाएगा। कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। कार्ययोजना बना रहे हैं, कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है, कार्यकर्ताओं से फीड बैक भी ले रहे है। 2023 में दमदारी से जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि ओम माथुर भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं। वह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। कार्यकर्ता और जनता का क्या रिस्पॉन्स मिलेगा यह आने वाले समय बताएगा। वहीं भाजपा के नए भारत उत्सव के आयोजन को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, तभी से नए भारत की परिकल्पना कर रहे हैं। आज भाजपा कौन से नए भारत की बात कह रही है?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।