सहायक लोक अभियोजन अधिकारी की लिस्ट हुई जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था।

पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। आयोग के द्वारा आज ही साक्षात्कार के तुरंत बाद चयन सूची जारी कर दी गयी है।

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 182 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और शेष 180 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 लिया गया। जारी चयन सूची में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान तथा जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।