: छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ में 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के एक लाख से ज्यादा शिक्षक वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

बता दें कि हड़ताल के कारण प्रदेश के हजारों स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। हालांकि विभाग की तरफ से BEO और प्राचार्यों को पत्र भेजकर पढ़ाई की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसी के साथ साथ पत्र में मध्यान भोजन जारी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि हड़ताल से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा भी की। मगर इस चर्चा का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया जिसके कारण शिक्षक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। बता दें कि आज से विकासखंड स्तर पर शिक्षक आंदोलन करेंगे। सहायक शिक्षक और प्रधान पाठक के अलावा अन्य संवर्ग के शिक्षक भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश के कई स्कूलों में ताला लगना तय माना जा रहा है।

See also  राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक करेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का परीक्षण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।