File Photo

जगदलपुर : प्रदेश के जगदलपुर से पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के कई नेताओं के गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। दरअसल ये भाजपा नेता जगदलपुर में आज नगर बंद कराने निकले थे जिसके दौरान इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा भाजपा के 50 से अधिक नेताओं को गिरफ्तार कर शहर से बाहर परपा थाना ले जाया गया है। वहीं केदार कश्यप के साथ कुछ अन्य नेताओं को नगरनार थाना ले जाया गया है। गिरफ्तार नेताओं में पूर्व मंत्री केदार कश्यप के साथ नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पाण्डेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के साथ संगठन के कई नेता और पार्षद आदि शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नेताओं की गिरफ़्तारी का वीडियो जारी करते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा है लिखा है कि “क्या छत्तीसगढ़ में “अघोषित आपातकाल” है? आवाज़ें दबाने, विरोध कुचलने ये जो पुलिसिया दमन भूपेश बघेल सरकार कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक यह तानाशाही चल रही है लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं न डरेंगे, यह आवाज और बुलंद होगी।”

See also  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर में प्रवेश प्रारंभ, अधिकतम आयु सीमा की नहीं है बाध्यता

बता दें भाजपा ने जगदलपुर के संजय नगर वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर रेलवे की सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही किया गया जिसके विरोध में भाजपा ने आज नगर बंद का आह्वान किया है। गिरफ्तारी के बाद शहर में पुलिस बल तैनाती बढ़ा दी गई है। भाजपा समर्थक व्यापारियों ने नगर बंद का समर्थन किया है। नगर बंद के समर्थन में भाजपा समर्थक व्यापारियों ने अपनी दुकानें आज नहीं खोलीं हैं।

See also  कवर्धा हादसे में 19 लोगों की मौत के मामले में 2 लोग गिरफ्तार, मालिक बोला– मुझे यह बात पता थी कि…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।