Mothers Day: आज यानी 12 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे यानी मातृ दिवस मना रही है। यह खास दिन मई महीने में आने वाले दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

आज के खास दिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपनी मां के साथ बिताए कुछ पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साथ किया है। इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं को प्रणाम किया है।

मातृ दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।