सांसद राहुल गांधी को पसंद आई छत्तीसगढ़िया थाली, जानें उन्हें खाने में क्या-क्या परोसा गया

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ भोजन किया। भोजन करने वालों में मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह भी शामिल थे। उन्होंने 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कुल्हाड़ी घाट प्रवास के दौरान उनसे हाथ मिलाया था और अब राहुल गांधी के बगल में बैठकर भोजन किया।

राहुल गांधी को बन सिंह ने इस संबंध में बताया तो उन्होंने खुशी जतायी। बन सिंह ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक योजना के माध्यम से संग्रहण की अच्छी राशि मिल रही है, जिससे संग्राहक बहुत खुश है। राहुल गांधी ने राजीव गांधी न्याय योजना के हितग्राही भागवत साहू से भी चर्चा की, वे भी उनके बगल में बैठे थे। पंगत में राजीव गांधी न्याय योजना, किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राही शामिल थे।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने परम्परागत छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। फर धनिया से बनी मुनगा भाठा रखिया बड़ी की सब्जी, बिजौरी का स्वाद भी उन्होंने चखा। राहुल गांधी की थाली में टमाटर चटनी भी परोसा गया। धान के कटोरे में व्यंजन भी चावल के ही लोकप्रिय हैं और इसलिए चीला भी थाली में रखा गया था। छत्तीसगढ़ में उत्सवों के अवसर पर चौसेला बनाने का चलन है। इस तरह सांसद राहुल गांधी की थाली में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की भरमार दिखी और उन्होंने रुचि से इसे खाया। खाने के साथ स्वीट डिश भी परोसा गया। गुलाब जामुन और मूंग हलवा के साथ ही छत्तीसगढ़ का परंपरागत मुर्रा लड्डू भी परोसा गया।

See also  रिश्वत के मामले में दोषी पाए गए श्रम निरीक्षक को शासन ने किया बर्खास्त

भोजन के पश्चात सांसद राहुल गांधी ने हितग्राहियों से चर्चा भी की। गोधन न्याय योजना की हितग्राही धरसींवा से आई श्रीमती शकुन वर्मा ने भी श्री गांधी के साथ भोजन किया। उन्होंने बताया कि योजना के फलस्वरूप गोबर बेचकर उन्होंने 60 हजार रुपये की राशि कमाई और इस बचत से अपने सपनों को पूरा किया। खेती के अलावा गोबर बेचने से मिली आय से अब बचत काफी बढ़ गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।