रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे सरोना स्टेशन से एम्स जाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब सरोना रेलवे स्टेशन से एम्स हॉस्पिटल के लिए रास्ता खुलेगा। इस रास्ते को खुलवाने की पहल नवनिर्वाचित रायपुर सांसद सुनील सोनी ने की है। सांसद सुनील सोनी ने मंगलवार को रायपुर डीआरएम कौशल किशोर और एम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर एनएम नागरकर व अन्य अधिकारियों के साथ के सरोना रेलवे स्टेशन से एम्स जाने के लिए लोगों को सुविधाजनक रास्ता मुहैया कराने को लेकर निरीक्षण किया।

फिलहाल सरोना स्टेशन से मरीजों को एम्स जाने के लिए काफी दूरी तय करनी होती है। जबकि एम्स की बाउंड्रीवाल से स्टेशन से ही लगी हुई है। सांसद सोनी के निर्देश पर दोनों विभागों में सहमति बन गई है। उन्होंने शीघ्र ही रास्ता बनाने का निर्देश दिया। इस रास्ते से ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले मरीजों को एम्स हॉस्पिटल आने में काफी सुविधा होगी।

राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल के छठवें नंबर गेट बनाने के लिए स्पॉट पर पहुंचकर रायपुर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने निरीक्षण किया। अब इस गेट से  लेकर सरोना रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाई जाएगी। मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया। इस दौरान DRM कौशल किशोर और एम्स डायरेक्टर नितीन नागर मौजूद रहे। रेलवे अपनी ज़मीन देने को तैयार है और इसको लेकर सहमति बन गई है हालाँकि अभी दस्तावेजी कार्रवाई बाक़ी है।

See also  पंचायत चुनाव: पांचवीं पास होना जरूरी नहीं,साक्षर भी लड़ सकेंगे चुनाव,प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा निर्वाचन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।