टीआरपी। Employees of KVK Krishi Vigyan Kendra :
छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र KVK संवर्ग कर्मचारियों ने वेतन में विलंब का समाधान करने, जीपीएस, एनपीएस लाभों की पूर्ण बहाली सहित सात मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सात सूत्रीय लंबित सेवा-संबंधी माँगों के निराकरण के लिए आईजीकेवीं ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में संघ ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है।

तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन

KVK केवीके के कर्मियों ने निर्णय लिया है कि तीन दिनों तक 10 से 12 दिसंबर तक इंदिरा गांधी कृषि विश्ववि़द्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पहले दिन बुधवार को हुए प्रदर्शन में अनेक कर्मचारी शामिल हुए।
आंदोलन का मुख्य उद्देश्य KVK कर्मचारियों को पूर्ण वेतन वितरण, कई वर्षों से लंबित सेवा-संबंधी मामलों का समाधान और विधिक अधिकारों की बहाली एवं संघ द्वारा प्रस्तुत सात सूत्रीय मांगों का निराकरण करवाना है।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: आज जारी होगी CBSE परीक्षाओं की डेटशीट


ये हैं प्रमुख मांगें

KVK संवर्ग कर्मचारियों की प्रमुख माँगों में पूर्ण वेतन वितरण में विलंब का समाधान, जीपीएफ/एनपीएस लाभों की पूर्ण बहाली, चिकित्सा तथा अन्य वैधानिक भत्तों का समान रूप से पुनः लागू करना, सीएएस एवं उच्च वेतनमान योजनाओं की बहाली, विश्वविद्यालय अधिनियम-1987 के अनुरूप केवीके कर्मचारियों को समतुल्य सेवा-लाभ, तकनीकी अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष और तकनीकी अधिकारियों के लिए 62 वर्ष निर्धारित करना, तथा सेवानिवृत्ति उपरांत सभी लाभों पेंशन, ग्रेच्युटी, पारिवारिक पेंशन, चिकित्सा सुविधा का पूर्ण भुगतान शामिल है। इसके अतिरिक्त, पूर्व में उपलब्ध उच्च शिक्षा के अनुमति प्रावधानों को भी पुनः प्रारंभ करने की माँग की गई है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।