छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के साथ सांसद भी हुए लापता... कांग्रेस ने जारी किया Missing Poster

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा सांसदों की एक सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उन्हें लापता बताया है। सभी सांसदों की फोटो जारी करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में ट्रेनें बंद होने से आमलोग परेशान हैं। उनकी परेशानी का हल निकालने के बजाए भाजपा के सांसद भी लापता हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों रेलवे ने 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया था, हालांकि उनमे से 5 ट्रेनों को बहाल भी किया गया है। अधिकांश ट्रेनों के कैंसल रहने से त्योहारों के सीजन में आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस द्वारा जारी इस पोस्टर में बिलासपुर सांसद अरूण साव, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायगढ़ सांसद गोमती साय, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, दुर्ग सांसद विजय बघेल और रायपुर सांसद सुनील सोनी की तस्वीरें शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।