बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में लगभग 25 हजार वर्गफीट में निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात दी। मल्टीलेवल कार पार्किंग से अब ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।

16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाया गया है, जिसमें 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है। इस बिल्डिंग में सीढ़ियों के अलावा दो लिफ्ट भी लगाया गया है तथा आपातकाल के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम भी है।

शहर के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाके नेहरू चौक-कलेक्टोरेट और उसके आसपास पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या हमेशा से बनी रहती है। सभी शासकीय कार्यालय, न्यायालय इसी क्षेत्र में है इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, बड़ी संख्या में भीड़ आने के कारण इस जगह पार्किंग एक बड़ी समस्या थी, लोगों को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से जुझना पड़ता था, जिससे अब निजात मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।