टीआरपी डेस्क। मुंगेली जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सरगांव थाना इलाके में स्थित रामबोड़ में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है। चिमनी गिरने के कारण 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें 8 से 9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह प्लांट लोहे की पाइप बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और राहत कार्यों के लिए भारी पुलिस बल और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है।

पुलिस-प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि मलबे में दबे अन्य मजदूरों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में 3 IPS अफसरों का ट्रांसफर, Add.S.P बनाकर भेजा गया बस्तर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।