टीआरपी। Municipal Corporation’s general meeting will be held on 29th : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन आयोजित की गई है। निगम भवन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में होने वाली सामान्य सभा में 14 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।

रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार आयोजित सामान्य सभा की बैठक के प्रारम्भ में सामान्य सभा की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। तदुपरान्त निर्धारित नियमावली के अनुसार प्रक्रिया के अंतर्गत एक घण्टे का प्रश्नकाल होगा। इसके पश्चात नगर निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक में पारित संकल्प पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नगर विकास पर निर्धारित 14 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा एवं विचार- विमर्श किया जाएगा।

See also  भटगांव विधानसभा : बीजेपी से लक्ष्मी राजवाड़े और कांग्रेस से पारसनाथ राजवाड़े के बीच होगी जंग

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।