बीजेपी नेता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी का नामांकन रद्द हो सकता है। दरअसल उनके जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

इस आपत्ति को निर्वाचन आयोग ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया है और पूजा विधानी को आज शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वे निर्धारित समय तक दस्तावेज जमा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी ने नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अन्य विपक्षी प्रत्याशियों ने भी इसी मुद्दे पर आपत्ति जताई है। निर्वाचन आयोग ने इस शिकायत को स्वीकार कर लिया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

See also  178 रुपए में सरकार का कोई मंत्री 1 दिन परिवार के साथ गुजारा करके दिखा दे- कांग्रेस

शाम तक करना होगा दस्तावेज प्रस्तुत

निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी को 29 जनवरी की शाम 5 बजे तक जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि वे ऐसा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है। इस घटनाक्रम के चलते बिलासपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और नगर निगम चुनाव को लेकर नए समीकरण बनने के आसार हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।