रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा ने एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी- प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस परिवारवाद की मूर्ति है। इस पोस्टर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के परिवारवाद पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

भाजपा के कार्टून वार का कांग्रेस ने रोचक पलटवार किया। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें भाजपा नेताओं को जनता द्वारा खदेड़े जाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया लबरा गैंग पहले वादा निभाओ, फिर मांगना सुझाव। इस पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने भाजपा को उनके पूर्व वादों और कार्यों को लेकर घेरा और आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

दोनों पार्टियों के बीच चल रहे इस पोस्टर वार ने सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

See also  kisan Andolan : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कल रेल रोको अभियान चलाएंगे किसान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।