टीआरपी डेस्क। सरगुजा जिले के सीतापुर में विधायक और उनके समर्थकों के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर अंबिकापुर ने विवादों में आए राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके पद से हटाकर जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) में अटैच कर दिया है।

दरअसल, इस हाई-प्रोफाइल विवाद के शांत होते ही कलेक्टर अंबिकापुर ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, नायब तहसीलदार तुषार मानिक को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय अंबिकापुर में अपनी सेवाएं देने के लिए कहा गया है।

राजापुर उप तहसील का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए मैनपाट के तहसीलदार उमेश्वर बाज को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, तुषार मानिक के वेतन-भत्तों का भुगतान पहले की तरह ही होता रहेगा।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि सीतापुर में हुई इस मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत काउंटर केस दर्ज हुआ है।

See also  स्वास्थ्य केंद्र में लटका रहा ताला, डॉक्टर ने पेड़ के नीचे महिला का कराया प्रसव

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।