टीआरपी। Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana. : . प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव और दुर्ग जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक पुरेन्द्र प्रसाद सिंह (मोबाइल नम्बर 9973432863 व 7004137724) 18 नवम्बर को जांजगीर-चांपा और 23 नवम्बर को बिलासपुर जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।

मधुरेन्द्र कुमार (मोबाइल नम्बर 9431820155 व 9065700666) 19 नवम्बर को कांकेर तथा 24 नवम्बर को कोंडागांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक बलबीर सिंह (मोबाइल नम्बर 9419188927) 21 नवम्बर को दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का परीक्षण करेंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।