रायपुर। नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक विशाल डंप को बरामद किया है। इस डंप से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

नारायणपुर एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एक सुनियोजित एडीपी (ADP) ऑपरेशन संचालित किया गया था। 25 फरवरी को सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल और पहाड़ों की ओर रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों के उस गुप्त ठिकाने को खोज निकाला जहां उन्होंने हथियार और रसद छिपा रखी थी।

जब्त की गई सामग्रियों की सूची लंबी और चौंकाने वाली है। पुलिस ने मौके से इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, 13 रॉकेट लॉन्चर सेल, 19 भारी मोर्टार सेल, और 11 हल्के मोर्टार सेल बरामद किए हैं। इसके अलावा 35 किलोग्राम सुतली बम, 38 किलोग्राम उर्वरक पाउडर (विस्फोटक बनाने हेतु), और 18 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक भी हाथ लगा है। नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बीजीएल (BGL) लॉन्चर और उसके अलग-अलग रेंज के राउंड्स भी छिपा रखे थे। हथियारों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में चिकित्सकीय दवाइयां और दैनिक जरूरत का सामान भी मिला है।

See also  स्पेशल कोर्ट ने खारिज की शराब कारोबारी सुभाष शर्मा की जमानत याचिका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।