दंतेवाड़ा । जिले के किरंदुल थाना इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में अपने ही कमांडर की हत्या कर दी है। मृतक का नाम मंगल बताया जा रहा है । जो हिरोली मिलिशिया का प्लाटून कमांडर था। उसके ऊपर एक लाख रुपए का ईनाम रखा गया था।

मृतक मंगल लंबे समय से नक्सलियों के लिए काम कर रहा था। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में माओवादी गुड्डी के मारे जाने के बाद मंगल पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा था। घटना पुष्टि SP. डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने की।

उन्होंने बताया कि नक्सली बड़े पल्ली के जंगलों में तीन लोगों को उठा कर ले गए थे, जिनमें मंगल भी शामिल था। जिसकी नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी इसके बाद उसके शव को फेंककर फरार हो गए । नक्सली मंगल 2008 से संगठन में जुड़ कर काम कर रहा था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Mana Airport: माना एयरपोर्ट में डिजी यात्रा सुविधा का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नायडू ने किया उद्घाटन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।